झारखण्ड में नक्सलियों ने पटरी उड़ाई

धनबाद रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने कहा कि राज्य के गिरीडीह जिले के दो जगहों पर नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी।

दास ने कहा, "नक्सलियों ने गिरीडीह जिले के अंतर्गत पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप पटरी उड़ा दी। इसके बाद उन्होंने चौधरीबांध और करमाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पटरी उड़ा दी।" उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर मरम्मत का काम जारी है।

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा औप पश्चिम बंगाल में तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+