नक्सलियों ने बिहार में रेल पटरी उड़ाई, केबिन को क्षतिग्रस्त किया
पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब दो बजे नक्सलियों ने जमुई जिले के नरगंजो स्टेशन के समीप धावा बोलकर विस्फोट से पटरी उड़ा दी।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) यू.एस.दत्त ने बताया कि घटना में डाउन रेललाइन को नुकसान पहुंचा है। नक्सलियों ने नरगंजो स्टेशन के केबिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार घटना के बाद क्यूल-हावड़ा रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया और पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया।
नक्सलियों के सात फरवरी से बिहार समेत चार राज्यों में 72 घंटे के बंद का आज अंतिम दिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications