उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री गोपियो इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित
गोपियो के अध्यक्ष ने कहा कि यह पुरस्कार निशंक को उनके द्वारा कला, साहित्य, पर्यावरण संरक्षण तथा जन सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। मॉरीशस सरकार तथा गोपियो द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का मॉरीशस का आधे से भी अधिक जन समूह गवाह था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका भ्रमण मॉरीशस के साथ मित्रता के परिप्रेक्ष्य में एक नये युग के रूप में ऐतिहासिक एवं लाभदायक होगा।
निश्ांक मंगलवार को गोमुख से अपने साथ ले गये गंगा जल को मॉरीशस के गंगा तालाब में प्रवाहित करेंगे, गंगा तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कहानी संग्रह खड़े हुए प्रश्न के फ्रेंच अनुवाद का लोकार्पण मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम करेंगे। ज्ञातव्य है कि पुस्तक का प्राकथन पूर्व प्रधानमंत्री और कवि अटल बिहारी बाजपेई द्वारा लिखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications