उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मॉरीशस पहुंचे
यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश नैथानी ने बताया कि मॉरीशस के गंगा तालाब में राष्ट्रीय पवोर्ं की व्यवस्थाओं एवं मुख्यमंत्री डॉ़ निशंक के स्वागत के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
बैठक में मॉरीशस के कैबिनेट मंत्री, कानून मंत्री के साथ अन्य विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित थे। इसके साथ ही एग्रीकल्चरल फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड का भी एक दल मॉरीशस पहुंच गया है, जो मुख्यमंत्री के साथ सहयोग करेगा, जो मॉरीशस में उत्तराखण्ड से सम्बन्धित परियोजनाओं पर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री से मॉरीशस में विभिन्न संगठन एवं संस्थाएं भी भेंट करेंगी, जिनमें स्वास्तिका, आर्य सभा, सर्विस ट्रस्ट, सनातन धर्म सभा आदि शामिल हैं। मॉरीशस के राष्ट्रपति अनिरूद्घ जगन्नाथ द्वारा मुख्यमंत्री के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया, जिसमें मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम, उपप्रधानमंत्री, मंत्रिमण्डल के सदस्य आदि उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications