रमेश पोखरियाल 'निशंक' की पुस्तक 'स्पर्श गंगा' का लोकार्पण

उन्होंने निशंक की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें हिन्दुस्तान का सुपरमैन बताया। मारीशस में स्पर्श गंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मारीशस के राष्ट्रपति ने गंगा की सफाई अभियान के लिए निशंक के प्रयासों को अभिनवपरक कदम बताते हुए उनका साधुवाद किया। जगन्नाथ ने कहा कि निशंक द्वारा उठाए गए गंगा सफाई का संकल्प एक महत्वपूर्ण अभिनव प्रयोग है, जिसके लिए मारीशस के लोग सहयोग के इच्छुक हैं।

मारीशस के संस्कृति मंत्री ने निशंक को सुपरमैन की संज्ञा देते हुए कहा कि डा़ निशंक असाधारण व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देते हुए अनेक पुस्तकों की रचना की और उत्तराखण्ड प्रदेश का मुख्यमंत्री के रूप में सफल नेतृत्व कर रहे हैं। मारीशस के शिक्षा मंत्री ने निशंक की पुस्तक स्पर्श गंगा को मारीशस के स्कूलों के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मारीशस सरकार स्पर्श गंगा विषय पर देश में प्रतियोगिता आयोजन करेगी और जिसमें सर्वश्रेष्ठ 51 प्रतिभागियों को स्पर्श गंगा अभियान में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड भेजा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने मारीशस टी़ वी से साक्षात्कार में कहा कि उत्तराखण्ड के गंगोत्री से मारीशस के गंगा तालाब मैत्री कार्यक्रम के माध्यम से दोनों देशों के सम्बन्ध परस्पर प्रगाढ़ बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने शिवरात्रि के पर्व की मारीशसवासियों को शुभकामनाएं दीं। वह मारिशस में 400 व्यवसायियों के साथ उत्तराखण्ड में निवेश के उद्देश्य से मुलाकात करेंगे। निशंक निवेशकों से उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में विशेष परियोजनाओं में निवेश करने के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस अवसर पर निशंक ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर मारीशस के राष्ट्राध्यक्ष सर अनिरूद्घ जगन्नाथ, प्रधानमंत्री नवीन चन्द्र रामगुलाम, उपप्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री, संस्कृति मंत्री, अप्रवासी भारतीयों की संस्था गोपियो (ग्लोबल आर्गेनाइजेशन आफ पीपुल आफ इण्डियन ओरिजन) के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। मारीशस के कई संगठन जिनमें आर्य सभा, हिन्दू महासभा, रामायण संस्थान, मराठी एसोसिएशन, गुजराती एसोसिएशन, विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+