यूक्रेन के राष्ट्रपति चुनाव में यानूकोविच विजयी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यूक्रेन के केंद्रीय निर्वाचन आयोग (सीईसी) के अध्यक्ष मिहाइलो ओहेनदोवस्की ने कीव में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह कह सकते हैं कि इस चुनाव में एक स्पष्ट विजेता है।"
ओहेनदोवस्की ने कहा कि 99.44 प्रतिशत मतों की गणना के बाद यानूकोविच पर्याप्त अंतर से आगे हैं और उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री यूलिया तिमोशेंको को इसे पार करना असंभव है।
निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष के अनुसार रूस समर्थक विपक्षी नेता यानूकोविच को 48.81 प्रतिशत और उनकी प्रतिद्वंद्वी को 45.61 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं।
राष्ट्रपति पद के चुनाव में कुल 70 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला था। इनमें से करीब पांच प्रतिशत मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications