पाकिस्तान में भारी बारिश, 11 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चार दिनों से लगातार हो रही मूशलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और घरों के ढहने से सभी मौतें हुईं।
पुलिस ने बताया कि राजधानी से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खानपुर शहर में मंगलवार तड़के एक मकान के छत गिरने से एक दंपति सहित उसके दो बच्चों की मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद एजाज ने बताया कि एक बच्चे को बच लिया गया है लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुए। पड़ोस के रंजाता में सोमवार को एक मकान के ढहने से एक महिला और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई।
दूरदराज के क्षेत्र में स्थित दन्ना गांव में एक कार एक पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई जिस कारण तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत में भी बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ।
शांग्ला जिले के बाजारकोट इलाके में भूस्खलन की वजह से एक मकान के ध्वस्त होने के कारण एक महिला सहित उसकी बेटी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications