मप्र में बस ने 5 को रौंदा, 2 की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सागर से भोपाल जा रही एक बस ने सीहोर गांव में हैंडपंप पर से पानी भर कर लौट रहे पांच लोगों को रौंद दिया, जिससे दो किशोरों कृष्ण कांत और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने पहले बस में तोड़फोड़ की और फिर बस में आग लगा दी।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मलय जैन ने पत्रकारों को बताया कि हादसे के बाद बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
