बीटी बैंगन पर निर्णय सलाह-मशविरे पर आधारित : कांग्रेस
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को कहा गया है कि बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाए जाने का सरकार का निर्णय व्यापक सलाह-मशविरे के बाद लिया गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस को बताया, "हम नहीं कह सकते कि यह निर्णय अच्छा है या बुरा। सरकार ने यह निर्णय सभी मुद्दों पर विचार कर तथा वैज्ञानिक समुदाय से सलाह-मशविरा करने के बाद लिया है।"
अहमद ने कहा कि सरकार द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय की मुख्य चिंता जन स्वास्थ्य होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications