चौकसी के लिए बौद्धिक उपग्रह बनाएगा भारत
रक्षा इलेक्ट्रॉनिक शोध प्रयोगशाला (डीएलआरएल) के निदेशक जी.भूपति ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हम एक ऐसे अंतरिक्ष यान को विकसित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं, जिसमें एक बौद्धिक संवेदक लगा होगा। यह बौद्धिक संवेदक सीमापार होने वाली बातचीत और संपर्को को पकड़ेगा।"
100 करोड़ रुपये लागत वाला यह उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ मिल कर विकसित किया जाएगा और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित अंतरिक्ष अड्डे से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी) के जरिए पृथ्वी की निचली कक्षा में (पृथ्वी से लगभग 500 किलोमीटर ऊपर) प्रक्षेपित किया जाएगा।
भूपति ने यहां इलेक्ट्रॉनिक युद्ध पर आयोजित पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर कहा, "इलेक्ट्रानिक संवेदक लगा यह उपग्रह इसरो के दूरवर्ती संवेदी उपग्रह से ज्यादा शक्तिशाली होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications