ईरान ने 20 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया शुरू की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अली अकबर सालेही ने समाचार एजेंसी इसना को बताया है, "संवर्धन प्रक्रिया नातांज संयंत्र के शोध कक्ष में शुरू हुई और 20 प्रतिशत संवर्धन प्रक्रिया के लिए 164 केंद्रकों वाला एक झरना तैयार किया गया है।"
सालेही ने बताया, "यह झरना तेहरान मेडिकल रिएक्टर के लिए हर महीने तीन से पांच किलोग्राम 20 प्रतिशत यूरेनियम का उत्पादन कर सकता है।"
सालेही ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षक इस संवर्धन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रामिन महमानपारास्त ने कहा है कि नई संवर्धन प्रक्रिया का आईएईए के साथ तय हुई उस योजना से कुछ भी लेना-देना नहीं है, जिसके तहत निम्न संवर्धित यूरेनियम को ईंधन में बदलने के लिए रूस और फ्रांस भेजा जाना है और उसके बाद उस ईंधन को तेहरान मेडिकल रिएक्टर में इस्तेमाल किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications