तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं : चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विश्वास करने वाली किसी भी पार्टी का वाम अतिवादियों से कोई संबंध नहीं हो सकता।
चिदंबरम ने कहा, "नक्सलियों से कोई सांठ-गांठ नहीं कर रहा है और कोई उनसे सांठ-गांठ कर भी नहीं सकता। नक्सली राज्य से लड़ रहे हैं। वे केंद्र और राज्य सरकारों से लड़ते हैं। वे सशस्त्र मुक्ति संग्राम में विश्वास करते हैं। वे संसद को बेहद गंदी जगह कहते हैं।"
चिदंबरम ने पत्रकारों से कहा, "इस प्रकार, भारत का ऐसा कोई भी राजनीतिक दल जिसका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास हो वह नक्सलियों से संबंध नहीं रख सकता।" गृह मंत्री ने यह बात उस वक्त कही जब पत्रकारों ने उनसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बनर्जी पर नक्सलियों से संबंधित होने के लगाए गए आरोप के विषय में पूछा।
यद्यपि चिदंबरम ने कहा कि बनर्जी ने उनसे कहा है कि राज्य के पश्चिम मिदनापुर जिले में संयुक्त कार्यबल की कार्रवाई के इच्छित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बनर्जी इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित होने वाले निर्दोष नागरिकों के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में हम सभी इससे सहमत हैं। हम बहुत संयम से काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications