पटना में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र (लीड-1)

पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्र उस समय और उग्र हो गए जब खेतान मार्केट के सामने गोली चलने से एक छात्र घायल हो गया। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने पुलिस द्वारा गोली चलाने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिस बंदूक से गोली चली है उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की बात कही है।

विनायक ने बताया कि घायल छात्र को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर, प्रदर्शनकारी छात्रों ने कम से कम एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी। इसमें पुलिस वाहन भी शामिल हैं। आग पर काबू पाने आए अग्निशमन विभाग के वाहन में भी छात्रों ने आग लगा दी।

पटना के जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलकर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार छात्रों का आरोप है कि कोचिंग संस्थानों में मनमाना पैसा वसूला जाता है, जबकि समय पर पाठ्यक्रम पूरा नहीं होता। आक्रोषित छात्रों ने मंगलवार को 12 से अधिक कोचिंग संस्थानों पर धावा बोल दिया। छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।

पटना के नगर पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह ने बताया कि छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिस के जवान भी घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+