उड़ीसा में 2 नक्सलवादी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा में रायगदा जिले के गुदारी इलाके से मंगलवार को दो नक्सलवादी गिरफ्तार किए गए।
रायगदा के पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्ण ने बताया, "हमने एक संयुक्त अभियान के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों विभिन्न नक्सलवादी गतिविधियों में संलिप्त थे।"
पुलिस ने उनके पास से नक्सली साहित्य, झंडा और नक्शा बरामद किया। उनकी पहचान 28 वर्षीय गोविंद सबर और 35 वर्षीय लक्ष्मण सबर के तौर पर की गई है। दोनों जिले के गुदारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले गांव डिमिरीगुड़ के रहने वाले हैं।
वर्ष 2008 में नयागढ़ जिले में स्थित एक शस्त्रागार पर हमला करने में दोनों शामिल रहे थे। दोनों कई आपराधिक मामलों में भी वांछित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications