बीटी बैंगन पर निर्णय के दिन क्लिंटन की सलाहकार नई दिल्ली में
फेडोरोफ का नई दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब बीटी बैंगन की खेती पर मंगलवार की शाम सरकार का बहुप्रतीक्षित निर्णय आया।
फेडोरोफ ने अतीत में भारतीय उद्योग से आग्रह किया था कि वह अपने यहां बीटी बैंगन जैसे अनुवांशिक रूप से संशोधित फसलों के शोध व विकास को बढ़ावा दे।
हालांकि अमेरिकी दूतावास और पर्यावरण मंत्रालय ने इस बात से इंकार किया है कि फेडोरोफ के दौरे का बीटी बैंगन के निर्णय से कुछ लेना-देना है।
अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "फेडोरोफ सोमवार की रात यहां पहुंचीं। पर्यावरण मंत्री के साथ उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं हैं।"
पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने भी आईएएनएस से इस बात की पुष्टि की है कि फेडोरोफ से मंगलवार को उनकी मुलाकात नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications