उड़ीसा में वाहनों से अनधिकृत लालबत्ती हटाए जाएंगे
प्रदेश के परिवहन सचिव सत्यव्रत साहू ने कहा, "हमने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को अनधिकृत तरीके से सभी वाहनों पर लगी लालबत्तियों को तीन मार्च तक हटाया जाना सुनिश्चित करने के सिलसिले में पत्र लिखा है।"
यह फैसला उड़ीसा उच्च न्यायालय द्वारा गत मंगलवार को दिए गए उस निर्देश के बाद लिया जिसमें एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उसने राज्य में अनधिकृत तरीके से वाहनों पर लालबत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा था।
नियम के मुताबिक उड़ीसा में मुख्यमंत्री, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कुल 42 अधिकारियों के पास अपने वाहनों पर लालबत्ती लगाने का अधिकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications