शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 5.12 अंकों की वृद्धि के साथ 15,940.73 पर खुला। सेंसेक्स ने 16094.13 के ऊपरी और 15862.90 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 0.15 अंक की वृद्धि के साथ 4,760.55 पर खुला। निफ्टी ने 4810.40 के ऊपरी और 4739.35 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी का रुख देखा गया। मिडकैप 28.55 अंक चढ़कर 645891. पर और स्मॉलकैप 36.14 अंक बढ़कर 8,227.34 पर बंद हुआ।
बीएसई के रियल्टी और तेल व गैस सेक्टर को छोड़कर बाकी के सभी 11 सेक्टरों में तेजी का रुख देखा गया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.52 फीसदी की तेजी आई, जबकि रियल्टी में सबसे ज्यादा 1.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1500 कंपनियों के शेयर मूल्यों में तेजी और 1302 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट का रुख देखा गया। केवल 79 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications