मनाली का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूटा (लीड-1)
मनाली में सोमवार शाम को भूस्खलन हुआ था, जिस वजह से इसका देश के अन्य इलाकों से संपर्क टूट गया है। मनाली में मौजूद एक समाचार पत्र के फोटो पत्रकार संदीप सहदेव ने आईएएनएस से कहा, "जिला प्रशासन भूस्खलन के बाद सड़कों को साफ नहीं कर सकी, जिसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटकों को पैदल ही मनाली से कुल्लू की ओर निकलना पड़ा।"
पश्चिम बंगाल से मनाली पहुंचे पर्यटक श्याम बेनीपाल ने कहा कि वह गत 24 घंटे से मनाली में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहां दो दिनों से बिजली नहीं है।
बेनीपाल ने कहा, "मानली में कोई सरकारी अधिकारी हमें सहायता नहीं कर रहा है। हमने पैदल ही कुल्लू जाने का फैसला किया है।" मनाली से कुल्लू की दूरी 40 किलोमीटर है।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के बाद सड़कों को साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजमार्ग को अगले कुछ घंटे में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications