शिक्षा फिलीस्तीनी बच्चों में उम्मीद जगाती है : मेनन
यूएन रिफ्यूजी वेलफेयर एंड एडवोकेसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के शिक्षा प्रमुख एम. बी. मेनन कहते हैं कि फिलीस्तीनी बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के प्रति बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि शिक्षा उन्हें हिंसा से दूर एक बेहतर जीवन दे सकती है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा यहां आयोजित एक संवाद में मेनन ने कहा, "धार्मिक कट्टरपंथियों के चंगुल से दूर रहने के लिए यूएनआरडब्ल्यूए द्वारा संचालित स्कूलों में बच्चे साल के 365 दिन शिक्षा ग्रहण करने आने के लिए प्रेरित होते हैं।"
मेनन 'एजुकेटिंग चिल्ड्रन इन ए फ्रेजाइल एनवायरमेंट-पेलिस्टाइन कंटेक्स्ट' विषय पर वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने कहा, "फिलीस्तीनी बच्चे सोचते हैं कि शिक्षा उन्हें मुसीबतों से बाहर निकालेगी और इससे उन्हें अमेरिका पहुंचने व एक बेहतर जीवन जीने में मदद मिलेगी।"
उन्होंने कहा कि बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना एक चुनौती है।
मेनन ने कहा कि तनाव और आघात झेल रहे विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के जीवन को केवल शैक्षिक कार्यक्रमों द्वारा बेहतर नहीं बनाया जा सकता। अरबी भाषा और गणित उनके लिए समस्या बना रहता है। एक और बड़ी समस्या स्कूलों में होने वाली हिंसा है।
यूएनआरडब्ल्यूए 10वीं तक की प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराता है और व्यवसायिक प्रशिक्षण पर जोर देता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications