विपक्षी दल ने फोंसेका की गिरफ्तारी का विरोध किया
विपक्षी सांसद विजिता हेराथ ने कहा कि तमिल विद्रोहियों से लड़ने वाले फोंसेका को जबरन उनके दफ्तर से घसीटे जाने की घटना निंदनीय है।
एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान का हवाला देते हुए हेरात ने कहा कि फोंसेका को गिरफ्तार करने वाले लोग खुद को रक्षा मंत्रालय से बता रहे थे, जबकि फोंसेका कह रहे थे कि वह एक सेवानिवृत्त अधिकारी हैं इसलिए उनकी गिरफ्तारी पुलिस को करनी चाहिए।
वहीं, सेना के प्रवक्ता जनरल परसा समरसिंघे ने सोमवार को कहा कि सेना संबंधित जुर्म के कारण उन्हें सेना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मीडिया केंद्र के महानिदेशक लक्ष्मन हुलुगाल्ले ने कहा कि फोंसेका के ऊपर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। उन्हें सरकार गिराने की साजिश के अलावा कमांडर रहते हुए सेना में विभाजन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इस बात की संभावना व्यक्त की जा रही था कि इस हफ्ते फोंसेका राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को न्यायालय में चुनौती देंगे। साथ ही वे अप्रैल में होने जा रहे संसदीय चुनावों में भी खड़े हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications