अफगानिस्तान में हिमस्खलन से 7 की मौत
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, भारी बर्फबारी के कारण यह हादसा सोमवार दोपहर सलांग रोड पर हुआ, जहां 3,300 मीटर के दायरे का रास्ता पांच किलोमीटर लंबी सुरंग से होकर गुजरता है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री के प्रवक्ता जनरल जाहिर आजमी ने कहा कि रात भर चले बचाव कार्य में बर्फ के नीचे दबे दर्जनों लोगों को बाहर निकाला गया।
बघलान के उत्तरी प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल कबीर अदाराबी ने कहा कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 40 जख्मी हुए हैं। मुख्य सुरंग के पास बर्फ से जमी सड़क पर 100 से ज्यादा वाहन रुके हुए हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते बचाव दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications