कश्मीर में हिमस्खलन में एक की मौत, 13 बचाए गए (लीड-1)
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "14 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। राहत व बचाव कार्य के जरिए 13 जवानों को बचा लिया गया। एक जवान को बचाया नहीं जा सका। वह बुरी तरह घायल हो गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया।"
यह घटना रात करीब पौने तीन बजे के आसपास हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रोशनी की कमी, बारिश और बर्फबारी के चलते बचाव व राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए।
इस अधिकारी ने कहा, "अभी वहां के हालात कैसे हैं, इस बारे में हमें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं हैं क्योंकि चौकी पर से हमारा संपर्क टूट गया है। हम संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। पहले तो चौकी पर तैनात जवान ही बचाव अभियान में लगे थे लेकिन अब एक बचाव दल वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा है। मौसम की परिस्थिति अनुकूल न होने की वजह से बहुत कठिनाई हो रही है।"
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी सहित कम से कम 17 जवानों की मौत हो गई थी।
रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीड़ित परिवारों को संदेश भेजकर एंटनी ने अपनी संवेदना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications