जनवरी में 32 फीसदी अधिक बिकीं कारें
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (एसआईएएम) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू बाजार में पिछले साल जनवरी में 110,300 कारों की बिक्री की तुलना में इस साल जनवरी में 145,905 कारों की बिक्री हुई।
इस अवधि में मोटरसाइकिलों की बिक्री में सबसे ज्यादा इजाफा देखा गया। इसमें 43.6 फीसदी की वृद्धि हुई और इस दौरान 650,633 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई।
बस और ट्रक की बिक्री में साल के पहले महीने में 131 फीसदी का उछाल आया, जो 53,447 यूनिट पर पहुंच गया। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री को देशभर की आर्थिक गतिविधियों का संकेतक माना जाता है।
शेयर ब्रोकिंग कंपनी एंग्लो ब्रोकिंग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नए साल में वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। कंपनियों ने नए मॉडलों को बाजार में उतारा है। इसके पीछे सस्ते दर पर मिलने वाले कर्ज की अहम भूमिका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications