झारखण्ड में नक्सलियों ने रेल पटरी और विद्यालय भवन को उड़ाया (लीड-1)
धनबाद रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने कहा कि राज्य के गिरीडीह जिले के दो जगहों पर नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी।
दास ने कहा, "नक्सलियों ने गिरीडीह जिले के अंतर्गत पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप पटरी उड़ा दी। इसके बाद उन्होंने चौधरीबांध और करमाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पटरी उड़ा दी।" उन्होंने कहा कि दोनों जगहों पर मरम्मत का काम जारी है।
उधर, खूंटी जिले के सोदेह गांव में नक्सलियों ने एक विद्यालय भवन को उड़ा दिया। पुलिस के अनुसार विस्फोटकों के जरिए नक्सलियों ने विद्यालय भवन को उड़ा दिया।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में झारखण्ड, बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications