शिवराज ने छात्रों को सिखाए योग के गुर
'मध्य प्रदेश बनाओ' यात्रा पर निकले शिवराज का मंगलवार को बैतूल जिले में पड़ाव रहा। उन्होंने यहां के चिलकापुर के आदिम जाति कल्याण विभाग के हाई स्कूल में छात्रों के बीच पहुंचकर पढ़ाई की चर्चा तो की ही, साथ में आसन भी किए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि योग और आसन के बारे में वे क्या जानते हैं। बच्चों ने जहां उन्हें योग और आसन के बारे में अपनी जानकारी बताई वहीं शिवराज ने बच्चों से कहा कि अगर सेहतमंद और तंदुरुस्त रहना है तो वे योग को अपनाए।
चौहान लगभग 15 मिनट बच्चों के बीच रहे। उन्होंने छात्रों को प्राणायाम और उसे करने के तरीके बताए। साथ ही वज्रासन के क्या लाभ हैं उसका भी उन्होंने सिलसिलेवार ब्योरा दिया। उन्होंने स्कूल की छात्रा पायल रानी से जहां योग से जुड़े कुछ सवाल पूछे वहीं योग शिक्षिका रचना तिवारी की उन्होंने सराहना भी की।
चौहान के साथ इस योगाभ्यास में बच्चे तो थे ही साथ में बैतूल की सांसद ज्योति धुर्वे भी मौजूद रहीं। चौहान ने कई कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों की पढ़ाई संबंधी समस्याओं को भी पूछा और भरोसा दिलाया कि अब उनके हाई स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications