जेट एयरवेज को मुनाफा
इस वर्ष जनवरी माह में पिछले वर्ष के समान माह की तुलना में घरेलू संचालन में भी 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
एक बयान में कंपनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में उसका औसत सीट अनुपात 84.9 प्रतिशत और सहायक कम किराए वाली सहायक घरेलू विमानन कंपनी जेटलाइट का औसत सीट अनुपात 75 प्रतिशत है।
पिछले महीने की तुलना में कंपनी के यात्रियों की संख्या में 12.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकोस करदासिस ने कहा कि लगातार चौथे महीने में वृद्धि ने इस तथ्य की पुष्टि कर दी है कि जेट एयरवेज भारतीय उड्डयन उद्योग में अग्रणी स्थान हासिल करने के लिए तैयार है।
जेट से इस वर्ष जनवरी में 7.5 लाख यात्रियों ने यात्रा की जबकि पिछले वर्ष समान माह में 5.96 लाख यात्रियों ने जेट एयरवेज से यात्रा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications