हिमस्खलन की एक और घटना में एक जवान की मौत
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "14 जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। राहत व बचाव कार्य के जरिए 13 जवानों को बचा लिया गया। एक जवान को बचाया नहीं जा सका। वह बुरी तरह घायल हो गया था। बाद में उसने दम तोड़ दिया। "
उल्लेखनीय है कि जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी सहित कम से कम 17 जवानों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications