बांग्लादेश बनाएगा मोबाइल और लैपटॉप
बांग्लादेश की सरकारी दूरसंचार कंपनी 'टेलीफोन शिल्प संगथा' (टेशिश) को इसके लिए छह विदेशी कंपनियों की तरफ से संयुक्त उद्यम लगाने का प्रस्ताव भी प्राप्त हो चुका है।
इससे बांग्लादेश में मोबाइल 2000 टका और लैपटॉप 12,000 टका तक सस्ता हो सकता है।
बांग्लादेश की आधिकारिक न्यूज एजेंसी बीएसएस को टेशिश के प्रबंध निदेशक इस्माइल हुसैन ने बताया कि विदेशी कंपनियों के प्रस्ताव पत्रों को इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांग्लादेश के इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग के प्रमुख को छानबीन के लिए भेज दिया गया है।
हुसैन ने आशा व्यक्त की इस प्रयास से अगले साल अप्रैल तक बाजार में सस्ते मोबाइल फोन और लैपटॉप उपलब्ध होने लगेंगे।
टेशिश के सचिव उस्मान गानी ने कहा कि संचार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो साल के भीतर बांग्लादेश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या आठ करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications