कश्मीर में पुलिस स्टेशन पर हमला, पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोपोर शहर में आतंकवादियों ने एक पुलिस स्टेशन पर अत्याधुनिक स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
शहीद पुलिसकर्मी की पहचान मुहम्मद युसूफ के रूप में हुई है। घटना के बाद अर्धसैनिक बल के जवानों ने इलाके को घेर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications