प्राचार्य की पिटाई के विरोध मे शिक्षण संस्थाएं बंद

जानकारी के अनुसार रविवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा चल रही थी, तभी कुछ लोगों ने परीक्षा केंद्र में जबरन प्रवेश करना चाहा। इसी को लेकर प्राचार्य कुम्हार का कुछ लोगों से विवाद हो गया। कुम्हार का आरोप है कि वह शाम को क्षेत्रीय सासंद वीरेंद्र खटीक को इस घटना से अवगत कराकर लौट रहे थे तभी अंशुल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और पिटाई कर दी।
कुम्हार ने आदिम जाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शिक्षकों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को नगर क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थाएं बंद रखीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications