प्रवासियों पर हमले के बाद जालंधर में तनाव
जालंधर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर शहर में रविवार रात मोटरसाइकिल सवारों के हमले में दो प्रवासी मजदूरों के घायल होने कारण सोमवार सुबह तनाव फैल गया।
काफी अधिक संख्या में प्रवासी कामगार फोकल प्वांइट औद्योगिक क्षेत्र में एकत्र हो गए और उन्होंने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।
फोकल प्वाइंट थाने के अधिकारियों ने बताया कि हमले में घायल प्रवासी मजदूरों का इलाज सिविल अस्पताल में हो रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।
फोकल प्वाइंट औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजूदर आसपास के इलाकों में रहते हैं।
पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उत्तेजित लोगों को शांत करने का प्रयास किया।
यहां से 60 किलोमीटर दूर स्थित औद्योगिक केंद्र लुधियाना में दिसम्बर में ऐसे ही हमलों के बाद शहर में दो दिनों तक व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी। इस दौरान करीब 30 वाहनों को जला दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications