तेलंगाना के लिए जमात-ए-इस्लामी और छात्रों की विशाल सभा
दोनों सभाओं में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि श्रीकृष्णा कमेटी का कार्यक्षेत्र तेलंगाना राज्य के गठन के पक्ष में नहीं रहा तो इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
जहां जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) ने यहां एक विशाल सार्वजनिक सभा आयोजित की, वहीं छात्रों की संयुक्त कार्रवाई समिति ने वारंगल कस्बे में स्थित काकटिया विश्वविद्यालय में विशाल सभा आयोजित की।
जेआईएच ने इस सभा में पृथक तेलंगाना राज्य की मांग को अपने समर्थन की घोषणा की। इस सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख चंद्रशेखर राव ने वादा किया कि प्रस्तावित तेलंगाना राज्य में मुसलमानों को उनकी आबादी के अनुपात में 12 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications