ईरान अकेले यूरेनियम संवर्धन शुरू कर सकता है : अहमदीनेजाद

तेहरान, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने चेतावनी दी है कि यदि वैश्विक ताकतों ने उनके देश के साथ अपना खेल जारी रखा तो वह शीघ्र ही यूरेनियम को 20 प्रतिशत तक संवर्धित करने का काम शुरू करेगा।

तेहरान में रविवार को एक लेजर प्रौद्योगिकी सम्मेलन में उन्होंने कहा, "हम पश्चिम के साथ सहयोग को तैयार हैं लेकिन यदि वे हमारे साथ खेल खेलना जारी रखना चाहते हैं तो हम स्वयं यूरेनियम को 20 प्रतिशत तक संवर्धित करने के लिए तैयार होंगे।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने कहा कि ईरानी परमाणु संगठन (आईएओ) यूरेनियम संवर्धन के लिए तैयार था और अंत में यह करेगा।

उन्होंने कहा, "सौदे को मानने के लिए मैंने दुनिया की ताकतों को दो से तीन महीने का समय दिया है। यदि वे ऐसा नहीं करते तो आईएओ के प्रमुख अली अकबर सालेही यूरेनियम को 20 प्रतिशत संवर्धित करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।"

अहमदीनेजाद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की मध्यस्थता में हुए समझौते को पूरा करने को तैयार है। इसके तहत तेहरान के परमाणु रिएक्टर के लिए रूस तथा फ्रांस द्वारा संवर्धित 20 प्रतिशत ईंधन के आयात के लिए ईरान अपने 3.5 प्रतिशत अल्प-संवर्धित यूरेनियम का निर्यात करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+