भारत वापस आ रही है ईस्ट इंडिया कंपनी : रिपोर्ट
ब्रिटिश समाचार पत्र द टाइम्स ने खबर दी है कि भारतीय उद्यमी संजीव मेहता ने इस कंपनी की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। वह ईस्ट इंडिया कंपनी के स्टोर्स को लंदन के पड़ोस में स्थित मेफेयर बाजार में खोलने जा रहे हैं। कंपनी का दूसरा स्टोर वर्षात में खोलने की उनकी योजना है।
इसके बाद भारत और मध्य पूर्व में भी कंपनी के स्टोर खोले जाएंगे। इसके अलावा जापानी डिपार्टमेंट स्टोर्स के साथ मिल कर वहां भी स्टोर खोले जाएंगे, रूस में कंपनी की फ्रें चाइजी खोली जाएंगी और अंत में अमेरिका में भी कंपनी का विस्तार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications