ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 18 लोगों की मौत (लीड-1)
जिले के पुलिस अधीक्षक अमिताभ यश ने संवाददाताओं को बताया कि हादसा पिसावां इलाके में सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। करीब 32 लोगों से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सहित सड़क के किनारे एक तालाब में पलट गया।
यश ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर की मौत डूबने से हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान ट्रैक्टर के चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। पुलिस के मुताबिक 18 मृतकों में 10 बच्चे शामिल हैं।
यश ने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications