सलमान खुर्शीद मणिपुर में आईटीआई की नींव रखेंगे
मणिपुर के मुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। थौबल मणिपुर के अल्पसंख्यक सघनता वाले छह जिलों में से एक है, जहां अल्पसंख्यक मामलों का केन्द्रीय मंत्रालय अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम चल रहा है। इस मंत्रालय ने इन सभी अल्पसंख्यक सघनता वाले छह जिलों को पहले ही मंजूरी दे दी है।
बहु-क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) के तहत लिलांग में आईटीआई के लिए 7 करोड़ 91 लाख रुपये की मंजूरी दे दी गई है। इस आईटीआई के लिए स्वीकृत राशि का आधा हिस्सा मणिपुर सरकार को पहली किस्त के रूप में पहले ही जारी किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications