दिल्ली में बादलों का डेरा, बूंदाबांदी के आसार
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार सुबह बादल घिरे रहे और मौसम विभाग ने शाम को बूंदाबांदी का अनुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिन में बादल छाए रहने के आसार है और छिटपुट बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि या गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।"
आईएमडी के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"
रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले पांच बरस के औसत के लिहाज से सबसे गर्म दिन था।
पिछले कुछ बरसों के मुकाबले पिछला सप्ताह साल के इस मौसम के औसत के लिहाज से गर्म रहा। यहां तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications