इटावा में 5 लोगों की झुलसने से मौत

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मकान में लगी आग से जलकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि छह लोग बुरी तरह से झुलस गए।

यह दुर्घटना रविवार रात करीब 12 बजे शहर के कोतवाली इलाके के टैक्सी मंदिर मोहल्ले में हुई। कॉपरेटिव बैंक में कर्मचारी राम सिंह कुशवाह के दो मंजिला मकान पर भड़की भीषण आग में उनके पुत्र, भाई, भतीजी, पत्नी और भाई की पत्नी की जलकर मौत हो गई।

छह लोग बुरी तरह झुलसे

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह राठौर ने सोमवार को वहां संवाददाताओं को बताया कि अग्निकांड में छह लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। राठौर के मुताबिक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी भीषण थी कि तीन दमकलों की मदद से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग पर काबू पाने के बाद मकान के एक हिस्से की दीवार तोड़कर आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+