कर्ज न चुकाने पर साहूकारों ने युवक का हाथ काटा
घटना जिले के कछौना थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव की है, जहां रविवार शाम चार साहूकारों ने गांव के ही भैयालाल का दाहिना हाथ गड़ासे से काट डाला।
कछौना थाना प्रभारी विद्यासागर वर्मा ने वहां सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घायल भैयालाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर गांव के चार साहूकारों (राम खेलावन, ज्ञानेंद्र, अखिलेश और दिनेश) के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
पुलिस के मुताबिक भैयालाल ने कुछ समय पहले साहूकारों से सात हजार रुपये कर्ज लिए थे। लगभग सारे पैसे चुकाने के बाद सूद सहित 600 रुपये बाकी थे। इन रुपयों के लिए साहूकार लगातार उसके घर के चक्कर लगा रहे थे। रविवार को गांव के बाहर भैयालाल को देखकर साहूकारों ने पैसे चुकाने को कहा तो उसने कुछ और समय मांगा। इसके बाद साहूकारों ने उसका हाथ काट दिया और फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications