चव्हाण ने दी विहिप को चुनौती
चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, "कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। यदि किसी भी व्यक्ति ने इस तरह की धमकी जारी की तो हम उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कानून अपना काम करेगा, वे जो कहते हैं उन्हें वह कहने दीजिए।"
चव्हाण ने कहा, "मैं भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जाऊंगा।"
ज्ञात हो कि विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा है, "देश की जनता को माई नेम इज खान का विरोध करना चाहिए क्योंकि शाहरुख खान देशद्रोही है। वह पाकिस्तानी एजेंट है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications