10 महीने में रेल राजस्व में 8.56 प्रतिशत की वृद्धि

एक अप्रैल 2009 से 31 जनवरी 2010 के दौरान माल भाड़े से 47763.29 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जबकि अप्रैल 2008 से 31 जनवरी 2009 की अवधि में 44035.66 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में आय में 8.47 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वित्तीय वर्ष 2009-10 के पहले 10 महीनों के दौरान कुल यात्री राजस्व 19393.26 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान यह 18057.41 करोड़ रुपये था। इस प्रकार यात्री राजस्व में 7.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

अन्य कोचों से अर्जित राशि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1666.54 रुपये की तुलना में 1903.31 करोड़ रुपये रही। इसमें 14.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल, 2009 से जनवरी 2010 के दौरान कुल यात्रियों की संख्या पिछले साल की इस अवधि के दौरान 591.713 करोड़ की तुलना में 618.878 करोड़ रही जिसमें 4.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+