दयानिधि मारन ने 2 कपास विक्रय केंद्रों का उद्घाटन किया
इस अवसर पर कोयंबटूर में मारन ने कहा कि ये विक्रय केन्द्र गुजरात और महाराष्ट्र जैसे कपास उत्पादक राज्यों से गट्ठरों का संग्रह करके स्थानीय मिलों के लिए उनकी बिक्री करेंगे। इन विक्रय केन्द्रों से कपड़ा मिलें अपने निकटवर्ती स्थान से ही गुणवत्ता आधारित कपास खरीदने में सक्षम होंगी। इससे कपड़ा मिल की धागे पर आने वाली लागत में 2.00 रुपये प्रति किलो की कमी आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications