नेपाली मीडिया व्यवसायी की हत्या में दिल्ली के सरगना के हाथ
नेपाल के एक निजी समाचार चैनल ने सोमवार को कहा कि उनके पास एक आदमी का फोन आया जिसने खुद को भरथ नेपाली बताया। उसने कहा कि शाह की हत्या का षडयंत्र उसी ने रचा था।
नेपाली ने पिछले वर्ष छोटा राजन गिरोह से अलग होकर खुद का गैंग शुरू कर लिया था। नेपाली ने हत्या के कई मामलों का सामना किया है और वह फरार चल रहा है।
वहीं नेपाल की गठबंधन सरकार ने इस दावे के प्रति अनभिज्ञता जताई है।
नेपाल के गृहमंत्री भीम रावल आधिकारिक दौरे पर चीन गए हैं। वहीं राज्य मंत्री रिजवान अंसारी ने सोमवार को सूरक्षा चूक की बात स्वीकार की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications