अवसाद ग्रस्त था उत्सव : उत्सव के पिता

वाराणसी में सोमवार को संवाददाताओं से प्रोफेसर एस. के. शर्मा ने कहा, "उत्सव अवसाद से पीड़ित था। पिछले छह महीने से उसका इलाज चल रहा था..मुझे पता नहीं कि उसका अवसाद कितना गंभीर था। जाहिर है असामान्य परिस्थितियों ने ही उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया होगा।"

शर्मा ने कहा, "वह अक्सर कहा करता था कि वह अन्याय बर्दाश्त नहीं कर पाता। अक्सर इस तरह के विषयों पर बात किया करता था। कल ही उनकी उससे बात हुई थी। उन्होंने कहा कि चाहे वह उनका बेटा या कोई हो, कानून किसी को हाथ में नहीं लेना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि पूर्व पुलिस प्रमुख पर हमला करने के लिए स्वास्थ्य कारणों को देखते हुए उनके बेटे उत्सव को कठोर दंड न मिले। इसके लिए वह उत्सव के चिकित्सीय प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के साथ उच्च अधिकारियों से मिलेंगे।

शर्मा बीएचयू में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं और वाराणसी के राजेंद्र विहार कालोनी में रहते हैं। रुचिका गिरहोत्रा छेड़खानी मामले में दोषी करार हरियाणा के पूर्व पुलिस प्रमुख राठौड़ पर सोमवार को चण्डीगढ़ की जिला अदालत के बाहर उत्सव ने चाकू से तीन बार हमला किया।

राठौड़ चण्डीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित जिला अदालत से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तभी युवक ने उनकी गर्दन पकड़ ली और उन पर चाकू से तीन बार हमला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+