अगले पुस्तक मेला में इतिहास पर होगा विशेष खंड : बिपिन चंद्रा
एनबीटी के अध्यक्ष ने 19वें विश्व पुस्तक मेले के समापन के अवसर पर रविवार को आईएएनएस से कहा, "मैं चाहता हूं कि सात से 10 साल के उम्र के बच्चों के लिए इतिहास की किताबों का एक अलग से खंड हो।"
चंद्रा ने कहा, "बच्चों को ऐतिहासिक पुरुषों जैसे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, अकबर और अशोक के बारे में पढ़ना चाहिए। इसके साथ उन्हें भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक परिवेश के बारे में भी जानना चाहिए। एक लड़के के बतौर मैं लेखक श्रवण कुमार की किताबें पसंद करता हूं लेकिन उनकी किताबें दोबारा क्यों नहीं छप सकती हैं? ऐसी पुस्तकें लिखी जानी चाहिए जिसे बच्चे पसंद करें। जो बच्चे इतिहास की किताबें पसंद नहीं करते वह पढ़ाई का आनंद नहीं ले सकते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications