गरीब मुसलमानों को आरक्षण देगी पश्चिम बंगाल सरकार
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के गरीब अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए रंगनाथ मिश्रा आयोग की रिपोर्ट को स्वीकार करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार स्वीकार करेगी या नहीं करेगी, यह तो हम नहीं जानते लेकिन हम अपने राज्य में इसे लागू कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मेरे राज्य में अभी ओबीसी के लिए केवल सात फीसदी आरक्षण है। गरीब व पिछड़े मसलमानों को इसमें शामिल करने के बाद यह आंकड़ा 17 फीसदी हो जाएगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम जल्द से जल्द गरीब व पिछड़े मुसलमानों की पहचान करने का काम आरंभ कर देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications