कश्मीर में हिमस्खलन से अधिकारी सहित 17 जवानों की मौत (लीड-6)
खिलनमर्ग पहाड़ियों पर समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर यह हादसा उस वक्त हुआ जब भीषण हिमस्खल की चपेट में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर आ गया।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल जे. एस. बरार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस हादसे में लेफ्टिनेंट प्रतीक सहित 17 की मौत हो गई जबकि 17 घायल हुए हैं। किसी की गुमशुदगी की खबर नहीं है। बचाव और राहत कार्य के दौरान हम 40 जवानों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि राहत व बचाव कार्य 11.05 बजे आरंभ हुआ था जो 6.30 बजे तक चला।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिमस्खलन के समय शिविर में करीब 300 सैनिक मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications