भारत प्रायोजित कर रहा है पाकिस्तान में आतंकवाद : पूर्व मंत्री
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि पूर्व मंत्री मुशाहिद हुसैन ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा है, "यदि भारत आतंकवाद की बात करता है उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि वह खुद अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान में आतंकवाद प्रायोजित कर रहा है।"
पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री हुसैन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कैद (पीएमएल-क्यू) के महासचिव हैं।
एक प्रश्न के जवाब में हुसैन ने कहा, "पाकिस्तान में भारत की इस भूमिका की भी चर्चा समग्र बातचीत के दौरान की जानी चाहिए।"
पिछले सप्ताह जब से इस बात की जानकारी सामने आई है कि भारत ने पाकिस्तान को विदेश सचिव स्तर की बातचीत के लिए आमंत्रित किया है, तब से पाकिस्तानी नेता इसे समग्र बातचीत की प्रक्रिया करार दे रहे हैं, जिसे नई दिल्ली की ओर से मुंबई हमले के बाद बंद कर दिया गया था।
हुसैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा बनाए गए दबाव ने पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने के लिए भारत को मजबूर कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications