बांग्लादेश में बर्ड फ्लू, 13,000 मुर्गे-मुर्गियों को मारा गया
बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी अताउर रहमान ने बताया, "इस वर्ष वाणिज्यिक फर्मो में एवियन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण की वजह से 12,789 मुर्गे-मुर्गियों को मारा गया।"
उन्होंने बताया, "इस महीने के पहले हफ्ते में मारे गए कुल 9,526 मुर्गे-मुर्गियों में से ढाका के वाणिज्यिक फर्मो में ही 8,851 मुर्गे-मुíगयां मारी गईं।"
जनवरी में बर्ड फ्लू के प्रकोप फैलने की खबर के कारण 3,263 मुर्गे-मुर्गियां मारी गईं थी।
बांग्लादेश की मत्स्य पालन और पशुधन विभाग के महानिदेशक हबीबुर रहमान ने कहा कि विभाग संक्रमण वाली बीमारी और फैलने न पाए इसके लिए निगरानी रख रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक बर्ड फ्लू से चार जिले प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही मार्च और अप्रैल में तापमान बढ़ेगा बीमारी का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications