सिब्बल जाएंगे आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के दौरे पर
मानव संसाधन व विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सिब्बल अप्रैल महीने में न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। उनके इस दौरे की रुपरेखा तैयार की जा रही है।"
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी क्या विशेषताएं हैं जिसके चलते भारी संख्या में भारतीय छात्र वहां पढ़ने जाते हैं, सिब्बल इसकी समीक्षा करेंगे। साथ ही वह इस क्षेत्र में कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं।
इससे पहले, न्यूजीलैंड की शिक्षा सचिव कारेन सिवेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सिब्बल से मुलाकात की और उनसे शिक्षा के क्षेत्र में विस्तृत चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications